श्रीनगर देशभक्ति के रंग में रंगा,परेड-झांकियों ने बांधा समां-महापौर आरती भण्डारी ने मेधावी छात्रों,वीरांगनाओं व वीर सेनानियों को किया सम्मानित

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्रीनगर का ऐतिहासिक गोला बाजार देशभक्ति,राष्ट्रप्रेम और उत्साह के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। नगर निगम श्रीनगर की ओर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्रीनगर का ऐतिहासिक गोला बाजार देशभक्ति,राष्ट्रप्रेम और उत्साह के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। नगर निगम श्रीनगर की ओर से आयोजित भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगे की शान,राष्ट्रगान की गूंज,भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम् के उद्घोष ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के भाव से भर दिया। विद्यालयी छात्र-छात्राओं की अनुशासित परेड,आकर्षक झांकियों और विभिन्न प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में सहभागिता की। समारोह का शुभारंभ नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की भव्य परेड गोला बाजार पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए और देशभक्ति के नारों के साथ कदमताल करते बच्चों ने अनुशासन,आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम का शानदार परिचय दिया। नगर निगम की महापौर आरती भण्डारी एवं नगर आयुक्त नुपुर वर्मा ने परेड की सलामी ली। इस दौरान पूरा गोला बाजार भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। समारोह में विभिन्न विद्यालयों की ओर से देशभक्ति,सामाजिक सरोकार,संस्कृति और राष्ट्र की उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। बच्चों की वेशभूषा,सृजनात्मकता और प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। झांकियों के माध्यम से देश की एकता,अखंडता,वीरता,स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्राइमरी वर्ग की झांकी प्रतियोगिता में जूनियर दिल्ली स्कूल ने प्रथम, मार्शल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा आनन्दा पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में रेनबो पब्लिक स्कूल प्रथम,मास्टर माइंड द्वितीय और ओंकारानंद श्रीकोट तृतीय रहा। सीनियर वर्ग में जीजीआईसी श्रीनगर ने प्रथम तथा सेंट थेरेसा श्रीनगर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालयी झांकियों का मूल्यांकन सीमा रावत,आलोक नेगी और अरविंद सिंह नेगी ने किया। परेड में भी बच्चों ने दिखाया अनुशासन और जोश परेड प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। प्राइमरी वर्ग में शारदा बाल एकेडमी एवं आनन्दा पब्लिक स्कूल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर द्वितीय और नैनो किड्स चौरास तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में मार्शल पब्लिक स्कूल प्रथम,आरसी मेमोरियल स्कूल उफल्डा द्वितीय तथा आयरिश पब्लिक स्कूल श्रीकोट तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में सेंट थेरेसा स्कूल ने प्रथम,रेनबो पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा शेमफोर्ड स्कूल बेलकंडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एनसीसी परेड में राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर ने प्रथम,पॉलिटेक्निक श्रीनगर ने द्वितीय तथा विद्या मंदिर श्रीकोट ने तृतीय स्थान हासिल किया। एनएसएस वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर को स्थान मिला। परेड प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सते सिंह तड़ियाल,सलोप सिंह पंवार,जगमोहन सिंह बिष्ट,बृजमोहन सेमवाल और राजेंद्र भट्ट शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायी क्षण उस समय आया, जब विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। महापौर आरती भण्डारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। सम्मानित होने वालों में सक्षम प्रसाद,शशांक पुरोहित,हैप्पी मेहरा,अभय शाह और आयुष शामिल रहे। वहीं देश के लिए त्याग और समर्पण करने वाले वीर सेनानियों के परिवारों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। हेमंती असवाल,रजनी सजवाण,सर्वेश्वरी देवी,अंशी देवी,मंजू तड़ियाल,कल्पेश्वरी देवी,सुंदरी देवी,पदमा देवी,सुशीला देवी,गीता नेगी और शांति देवी को सम्मानित किया गया। समारोह में वीर सेनानियों प्रेम सिंह पटवाल,बकतावर सिंह नेगी,हिम्मत सिंह नेगी और सते सिंह भंडारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान एवं त्याग को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों ने सम्मान प्रकट किया। नगर को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने तथा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। इनमें पार्षद विजय चमोली,पार्षद आशीष नेगी,पार्षद भावना चौहान,पार्षद रमेश रमोला,पार्षद अनुराग चौहान,पार्षद राजकुमार,भागीरथी कला संगम,ओरोफिल सामाजिक संस्था के प्रबंधक तथा शकुंतला राणा शामिल रहे। इस अवसर पर महापौर आरती भण्डारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं,बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग,संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और बच्चों में राष्ट्रप्रेम,अनुशासन,कर्तव्यबोध तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत परेड और झांकियां नई पीढ़ी को देश के इतिहास,संस्कृति और गौरव से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिभाओं और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। महापौर ने कहा कि नगर निगम श्रीनगर को स्वच्छ,सुंदर,व्यवस्थित और विकसित शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों,छात्र-छात्राओं,शिक्षकों,निगम कर्मचारियों,निर्णायकों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों एवं कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें जय लाल सिंधवाल,रामेश्वर उनियाल,अब्बल पुंडीर,रेणु,अलका,अनूप रौथाण,मुकेश काला,जयपाल चौहान,आशीष रावत,कुंज बिहारी सकलानी,भगवती प्रसाद गौड़,अमर सिंह नेगी,कुंवर लाल जगवान,आशुतोष बिष्ट,महेंद्र सिंह रावत और चक्रधर प्रसाद थपलियाल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश मोहन कंडारी एवं सरिता उनियाल ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान गोला बाजार में सुबह से लेकर कार्यक्रम के समापन तक देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। तिरंगे से सजा बाजार,हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए बच्चे,देशभक्ति की झांकियां,अनुशासित परेड और भारत माता के जयकारों ने श्रीनगर की धरती को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। समारोह ने यह संदेश भी दिया कि स्वतंत्रता की विरासत को सुरक्षित रखना और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...