योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर श्रीनगर नगर निगम ने स्थगित किया इगास महोत्सव-मेयर आरती भण्डारी ने जताया शोक

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रीनगर नगर निगम ने इगास पर्व के अवसर पर

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रीनगर नगर निगम ने इगास पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है। निगम के इस निर्णय के साथ ही नगर निगम परिसर में आयोजित होने वाला पारंपरिक भैलो कार्यक्रम भी फिलहाल स्थगित हो गया है। दरअसल उत्तराखंड की लोक-संस्कृति,परंपरा और लोक-आस्था के प्रतीक इगास पर्व को नगर निगम परिसर में सामूहिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाने की व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम में पारंपरिक भैलो खेलने के साथ ही उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की जानी थी। आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं,लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन की दुखद सूचना के बाद नगर निगम ने कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया। नगर निगम की मेयर आरती भण्डारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पंचूर जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित है। उत्तराखंड की धरती से उनके गहरे पारिवारिक और भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए इस दुखद घटना पर प्रदेशभर में शोक की भावना व्यक्त की जा रही है। गौरतलब है कि इगास बग्वाल उत्तराखंड का विशिष्ट लोकपर्व है, जिसे दीपावली के लगभग 11 दिन बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर भैलो खेलने,लोकगीत गाने और पारंपरिक नृत्य करने की समृद्ध परंपरा रही है। श्रीनगर नगर निगम की ओर से भी इस बार इगास को सामूहिक रूप से मनाने की विशेष तैयारी की गई थी,लेकिन शोक की संवेदनशीलता और मानवीय भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...