पौड़ी में पल्स पोलियो अभियान का आगाज-656 बूथों पर 50,404 नौनिहालों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला चिकित्सालय पौड़ी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.विनय कुमार त्यागी ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपदभर में अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। डॉ.त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जनपद में कुल 656 पोलियो बूथों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष तक के 50,404 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना बेहद जरूरी है। अभिभावक किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और अपने आसपास रहने वाले अन्य परिवारों को भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक करें। सामूहिक सहभागिता और जन-जागरूकता से ही इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सकता है। अभियान के दौरान जो बच्चे किसी कारणवश 22 नवंबर को पोलियो बूथ पर खुराक पीने से छूट जाएंगे,उन्हें भी सुरक्षा कवच से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 23 और 24 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर अभियान संचालित करेंगी। इसके माध्यम से बूथ पर छूटे हुए बच्चों को चिह्नित कर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी,ताकि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर डॉ.जीशान अली,प्रीति रतूड़ी,नरेंद्र रावत,विधि भंडारी,रेखा कपरवाण,त्रिलोक सिंह नेगी,नागेंद्र रावत सहित आशा कार्यकर्ता तथा एनएमटीसी खिर्सू के प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...