हल्द्वानी की किसान पंचायत में गूंजा एकजुटता का संकल्प-चौधरी भोपाल सिंह संभालेंगे देशभर के किसान संगठनों की कमान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल निवासी चौधरी भोपाल सिंह को देशभर के किसान संगठनों को एक मंच पर लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हल्द्वानी में आयोजित

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल निवासी चौधरी भोपाल सिंह को देशभर के किसान संगठनों को एक मंच पर लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हल्द्वानी में आयोजित 18 किसान यूनियनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की पंचायत में सर्वसम्मति से उन्हें संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा (एसकेकेएम) का संयोजक नियुक्त किया गया। उनके चयन को देशभर के किसान संगठनों के बीच एकजुटता स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। हल्द्वानी में आयोजित इस पंचायत में देश के विभिन्न राज्यों से किसान संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्षों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी संगठनों के प्रमुखों ने अपने-अपने विचार रखते हुए किसानों की वर्तमान स्थिति,उनकी समस्याओं और विभिन्न किसान यूनियनों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश में किसानों के अनेक संगठन और यूनियनें अलग-अलग मंचों से किसानों की आवाज उठा रहे हैं। अलग-अलग नेतृत्व और बिखरे हुए प्रयासों के कारण किसानों की सामूहिक आवाज प्रभावी ढंग से सामने नहीं आ पा रही है। वक्ताओं ने यह भी चिंता जताई कि किसान संगठनों के बीच आपसी मतभेद और गुटबाजी के चलते किसानों की मांगों को लेकर एक साझा रणनीति तैयार करने में कठिनाइयां आ रही हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हल्द्वानी में विभिन्न किसान संगठनों को एकजुट करने के उद्देश्य से यह पंचायत आयोजित की गई। सर्वसम्मति से चौधरी भोपाल सिंह को संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा का संयोजक बनाते हुए सभी संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करने और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि आगामी 29 नवंबर को फरीदाबाद में संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा की अगली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अन्य किसान संगठनों को भी शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर में संगठन के विस्तार,किसान संगठनों की एकजुटता और भविष्य के आंदोलन एवं कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा कर आगे की दिशा निर्धारित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी,किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय,खाप तालान के प्रधान सुधीर तालान,मोहम्मद शाह आलम,सत्यभान चौहान,किटी रेड्डी,शिफा संगठन के प्रतिनिधि,सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गुरुसेवक सिंह रतूड़ी,हरीश रावत,पीयूष जोशी सहित अनेक किसान एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। श्रीनगर गढ़वाल के चौधरी भोपाल सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। अब उनके सामने देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय किसान संगठनों को एक साझा मंच पर लाने,आपसी समन्वय बढ़ाने और किसानों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने की महत्वपूर्ण चुनौती होगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...