अनुभवी नेतृत्व की श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में वापसी-डॉ.सीएमएस.रावत फिर संभालेंगे प्राचार्य पद की कमान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के प्राचार्य डॉ.सीएमएस.रावत के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरण के उपरांत बुधवार को आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के प्राचार्य डॉ.सीएमएस.रावत के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरण के उपरांत बुधवार को आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कॉलेज परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल,कुशल प्रशासन,अनुशासित कार्यशैली और दूरदर्शी नेतृत्व की मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उनके पुनः प्राचार्य के रूप में लौटने से चिकित्सा शिक्षा जगत में नई उम्मीदों का संचार हुआ है। विदाई समारोह में फैकल्टी सदस्यों एवं कर्मचारियों ने कहा कि डॉ.रावत ने अपने कार्यकाल के दौरान संस्थान में अनुशासन,पारदर्शिता,जवाबदेही और टीम भावना को मजबूत करते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की। उनके नेतृत्व में संस्थान ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की और कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। उनके सहज,सरल और संवेदनशील व्यवहार ने विद्यार्थियों,चिकित्सकों और कर्मचारियों के बीच उन्हें एक लोकप्रिय प्रशासक के रूप में स्थापित किया। इस अवसर पर प्रो.अजेय विक्रम सिंह,प्रो.दिनेश सिंह सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ.रावत को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद की जिम्मेदारी पुनः संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज शिक्षा,चिकित्सा सेवाओं और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। अपने संबोधन में डॉ.सीएमएस.रावत ने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवा का स्वाभाविक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में मिला सहयोग,स्नेह और विश्वास उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की तथा भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का भरोसा जताया। अब डॉ.सीएमएस.रावत एक बार फिर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों और कॉलेज परिवार को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संस्थान में शैक्षणिक गुणवत्ता,आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं,शोध गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को नई गति मिलेगी तथा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में अपनी पहचान और अधिक मजबूत करेगा।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...