आचार्य बालकृष्ण के जन्मोत्सव पर योग,आयुर्वेद और हरित क्रांति का महाअभियान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक सदस्यों में से एक एवं आयुर्वेद जगत के प्रख्यात व्यक्तित्व आचार्य बालकृष्ण महाराज का जन्मोत्सव मंगलवार को रुद्रप्रयाग में श्रद्धा,सेवा और जनकल्याण की

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक सदस्यों में से एक एवं आयुर्वेद जगत के प्रख्यात व्यक्तित्व आचार्य बालकृष्ण महाराज का जन्मोत्सव मंगलवार को रुद्रप्रयाग में श्रद्धा,सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत हवन-यज्ञ से हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में पतंजलि योगपीठ से जुड़े महिला एवं पुरुष योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हवन-यज्ञ के उपरांत उपस्थित योग साधकों एवं आमजन के बीच एलोवेरा,तुलसी,सदाबहार तथा ग्रीन टी सहित विभिन्न औषधीय पौधों का वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग,आयुर्वेद और प्रकृति का संरक्षण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा इन्हें जन-जन तक पहुंचाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर सभी योग साधकों ने आचार्य बालकृष्ण महाराज के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए सामूहिक प्रार्थना की। साथ ही यह संकल्प भी लिया कि योग और आयुर्वेद को प्रत्येक घर तक पहुंचाकर स्वस्थ,जागरूक एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। कार्यक्रम में जिला प्रभारी कृपाल सिंह पंवार,किसान सेवा समिति प्रभारी विक्रम सिंह भण्डारी,मुख्य योग शिक्षक हरी सिंह पंवार,एकल अभियान के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष एवं योग शिक्षक कालिका प्रसाद सेमवाल,जगमोहन सिंह पंवार,सचिदानन्द नौटियाल,राकेश नौटियाल,योग शिक्षिका पूजा रावत,नगर पालिका सभासद किरण पंवार,राजेन्द्र प्रसाद पोखरियाल सहित बड़ी संख्या में योग साधक,मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र,समाज एवं मानव कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आचार्य बालकृष्ण के मार्गदर्शन में योग,आयुर्वेद,स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण की जो अलख जगी है,उसे आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प ही उनके जन्मदिवस पर सच्ची सेवा श्रद्धा है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...