
हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी
श्रीनगर गढ़वाल। राजनीति में जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी होता है और जब विकास,सुशासन तथा जनसेवा की नीतियां धरातल पर दिखाई देती हैं,तो राजनीतिक समीकरण स्वतः बदलने लगते हैं। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के खिर्सू मंडल में शुक्रवार को ऐसा ही राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला,जब 50 से अधिक परिवारों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस सामूहिक सदस्यता अभियान को क्षेत्र की राजनीति में भाजपा के लिए बड़ी संगठनात्मक उपलब्धि माना जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भटोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे विक्की सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने सभी नवप्रवेशित सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व,केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकासोन्मुख एवं जनहितकारी निर्णयों से प्रभावित होकर प्रदेशभर में लगातार लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक दल परिवर्तन नहीं,बल्कि विकास,सुशासन,राष्ट्रवाद और जनविश्वास की विचारधारा के प्रति जनता की बढ़ती आस्था का प्रतीक है। डॉ.रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी। ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी ने कहा कि भाजपा की नीतियों,पारदर्शी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण ने आमजन का विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी परिवार संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी विक्की,राजेंद्र,सुरेश,नरेश लाल,बीजा देवी,अंशी देवी,सरोजनी देवी,ऋतिक कुमार,भागचंद,भरोसी लाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं पूर्व प्रधान रामपुर अजय कुमार के नेतृत्व में कुशल,सुमन देवी,वीरा देवी,रामी देवी,श्रीदेवी,मंजू देवी,पुष्पा देवी,मीना देवी,सुलोचना देवी,कुलदीप चंद एवं प्रद्युम्न सिंह रावत ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इसके अतिरिक्त दुर्गेश कुमार फौजी के नेतृत्व में राजेश कुमार एवं ताजबर कुमार,जबकि जोगड़ी के पूर्व प्रधान रामलाल के नेतृत्व में संजय कुमार,हरेंद्र कुमार,यशपाल लाल,आनंद लाल,राजीव लाल,हर्ष लाल,श्यामलाल,प्रमिला देवी,सुनीता देवी,वासुदेव,कल्पना देवी,सीमा देवी,रेखा देवी,मंजू देवी,देवकी देवी,विजय प्रकाश,नरेश चंद्र,रानी देवी,कु.रचना,कान्हा,संतोष कुमार एवं विजेंद्र सहित अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवप्रवेशित सदस्यों का जोरदार स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में परिवारों का भाजपा से जुड़ना क्षेत्र में संगठन की बढ़ती स्वीकार्यता का स्पष्ट संकेत है और इससे आगामी चुनावों में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,मंडल अध्यक्ष खिर्सू मीना गैरोला,जिला मंत्री रमेश मंद्रवाल,मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह पंवार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संगठन विस्तार,जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के संकल्प को दोहराया गया।