गुरु रविदास के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का राष्ट्रव्यापी अभियान

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक समरसता,समानता और मानवता के महान संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक समरसता,समानता और मानवता के महान संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई से 5 अक्टूबर तक देशव्यापी समरसता संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा,सामाजिक सद्भाव और एकता की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन के माध्यम से सामाजिक समानता, मानव सेवा और जाति-पाति से ऊपर उठकर समरस समाज की स्थापना का संदेश दिया। आज उनके विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं और भाजपा उन्हीं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समरसता दीप महोत्सव के साथ होगा। इस अवसर पर जिले के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में दीप प्रज्ज्वलित कर सामाजिक समरसता,राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर संत गुरु रविदास महाराज के विचारों पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 30 जुलाई को वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर,जो संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली है,वहां की पावन मिट्टी से भरा कलश उत्तराखंड पहुंचेगा। इसके बाद इस पवित्र कलश को जिले के विभिन्न मंडलों,ग्राम पंचायतों एवं सामाजिक कार्यक्रमों में ले जाकर समरसता,सामाजिक न्याय और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कलश केवल मिट्टी का प्रतीक नहीं,बल्कि संत गुरु रविदास के आदर्शों और सामाजिक चेतना का प्रेरणास्रोत होगा। कमल किशोर रावत ने आगे बताया कि अभियान के अगले चरण में 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक डेरा सच्चखंड बल्लां जालंधर से सीर गोवर्धनपुर वाराणसी तक श्री गुरु रविदास समरसता यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा संत गुरु रविदास महाराज के समता,सामाजिक न्याय,मानव गरिमा और राष्ट्रीय एकता के संदेश को देशभर में प्रसारित करेगी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को सामाजिक समरसता के सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं,बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान,समान अवसर और सामाजिक सद्भाव की भावना को सशक्त करना है। अभियान के दौरान विभिन्न सामाजिक,धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं,महिलाओं और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के विचार सामाजिक समरसता,समानता और राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...