भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में 26 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को उस समय महत्वपूर्ण संगठनात्मक मजबूती मिली,जब ग्राम नैथाणा एवं नौर-किलकिलेश्वर क्षेत्र की 26 महिलाओं ने विधायक विनोद कंडारी के

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को उस समय महत्वपूर्ण संगठनात्मक मजबूती मिली,जब ग्राम नैथाणा एवं नौर-किलकिलेश्वर क्षेत्र की 26 महिलाओं ने विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों,राष्ट्रहित की विचारधारा,संगठन की कार्यशैली तथा केंद्र और उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में विधायक विनोद कंडारी ने सभी नई सदस्याओं का भारतीय जनता पार्टी परिवार में आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा,नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। महिलाओं की सहभागिता समाज के समग्र विकास की आधारशिला है और भाजपा सदैव महिलाओं के सम्मान,सुरक्षा,आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। विधायक कंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी से जुड़ी सभी नई सदस्याएं गांव-गांव तक भाजपा की विचारधारा,विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना सक्रिय योगदान देंगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भी नई सदस्याओं का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं में भारती नौटियाल,मंजू भण्डारी,सुधा नेगी,बबीता देवी,मूर्ति चौहान,अनीता (बीडीसी),वीमा देवी,शिल्पा देवी,सीमा थपलियाल,अमृता कंडारी,मंजू देवी,वर्षा देवी,सुषमा देवी,गुड्डी देवी,आशा पड़ियार,अनीता भण्डारी,लक्ष्मी डोभाल,सरोजनी भट्ट,सुधा गैरोला,भावना बिष्ट,रेखा देवी,ममता बिष्ट,गीता नेगी,सोनी नेगी,सनवी एवं मीना डोभाल सहित कुल 26 महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का समापन सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...