मानव सेवा का सराहनीय अभियान-रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों और जरूरतमंद व्यापारियों को दी मौसम से राहत

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। समाज सेवा और मानवीय सरोकारों के लिए निरंतर सक्रिय रोटरी क्लब श्रीनगर ने एक बार फिर संवेदनशील पहल करते हुए प्रतिकूल मौसम में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। समाज सेवा और मानवीय सरोकारों के लिए निरंतर सक्रिय रोटरी क्लब श्रीनगर ने एक बार फिर संवेदनशील पहल करते हुए प्रतिकूल मौसम में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे पुलिसकर्मियों तथा खुले में व्यवसाय करने वाले जरूरतमंद व्यापारियों को स्टैंड वाले छाते वितरित किए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य बरसात एवं अन्य प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में ड्यूटी और आजीविका से जुड़े लोगों को राहत प्रदान करना रहा। यह सेवा अभियान आशा सीमेंट एजेंसी श्रीकोट के संचालक रोटेरियन जगदीश नेगी के सहयोग से आयोजित किया गया। रोटरी क्लब की टीम ने श्रीनगर कोतवाली एवं थाना कीर्तिनगर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को स्टैंड वाले छाते भेंट किए। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में खुले स्थानों पर अपना व्यवसाय संचालित करने वाले कई जरूरतमंद व्यापारियों को भी छाते वितरित किए गए,जिससे वे बारिश के दौरान भी अपने कार्य को सुचारु रूप से जारी रख सकें। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात अपनी सेवाएं देते हैं,जबकि अनेक छोटे व्यापारी खुले आसमान के नीचे कठिन परिस्थितियों में अपनी आजीविका चलाते हैं। ऐसे लोगों के प्रति सामाजिक दायित्व निभाना रोटरी क्लब का कर्तव्य है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष रोटेरियन अनिल ढौडियाल,सचिव रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट,कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ.राजेंद्र सिंह भंडारी,रोटेरियन खिलेन्द्र चौधरी,रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी,रोटेरियन ओ.पी.गोदियाल,रोटेरियन डॉ.के.के.गुप्ता,रोटेरियन संजय रावत,रोटेरियन डॉ.प्रदीप अणथ्वाल एवं रोटेरियन सीताराम बहुगुणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। श्रीनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह तथा थाना कीर्तिनगर के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने रोटरी क्लब की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और सामाजिक संगठनों तथा पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने रोटरी क्लब एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को अनुकरणीय बताया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...