वाॅइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड के राष्ट्रीय अधिवेशन में विशेष पत्रिका का भव्य विमोचन

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी नई दिल्ली/देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं,बल्कि समाज की चेतना,लोकतंत्र की शक्ति और जनसरोकारों की सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी सोच को वैश्विक आयाम देने की दिशा में

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

नई दिल्ली/देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। पत्रकारिता केवल समाचारों का संकलन नहीं,बल्कि समाज की चेतना,लोकतंत्र की शक्ति और जनसरोकारों की सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी सोच को वैश्विक आयाम देने की दिशा में वॉइस ऑफ मीडिया तथा व्हीओएम इंटरनेशनल फोरम के राष्ट्रीय अधिवेशन में वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड विशेष पत्रिका का भव्य विमोचन देशभर से उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों,प्रबुद्ध वक्ताओं एवं संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के करकमलों द्वारा किया गया। यह अवसर पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पड़ाव बन गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड केवल एक पत्रिका नहीं,बल्कि देश और दुनिया के पत्रकारों को एक साझा वैचारिक मंच प्रदान करने वाली सशक्त पहल है। इसका उद्देश्य पत्रकारों की लेखनी को नई पहचान देना,सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना,लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा पत्रकारिता के सकारात्मक पक्ष को वैश्विक स्तर तक पहुचाना है।पत्रिका में पत्रकारों के विचार,शोधपरक लेख,सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रिपोर्टें,संगठनात्मक गतिविधियां,मीडिया जगत की चुनौतियां,पत्रकारों के अधिकारों से जुड़े विषय तथा देश-विदेश में संचालित विभिन्न जनहितकारी अभियानों को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। साथ ही युवा एवं नवोदित पत्रकारों को अपनी लेखनी और प्रतिभा प्रदर्शित करने का व्यापक अवसर भी मिलेगा। पत्रिका की संपादक रश्मी मारवाड़ी ने कहा कि वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड केवल प्रकाशन नहीं,बल्कि पत्रकारों की आवाज़ को विश्व पटल तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक सदस्य को अपनी लेखनी,अनुभव और विचार व्यक्त करने का अवसर देना है,ताकि पत्रकारिता और अधिक सशक्त,उत्तरदायी और जनोन्मुख बन सके। वहीं वॉइस ऑफ मीडिया के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का प्रहरी है और उसकी लेखनी समाज को दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका पत्रकारों के संघर्ष,उपलब्धियों और सामाजिक योगदान का दस्तावेज बनेगी तथा देश ही नहीं,बल्कि विश्वभर में कार्यरत पत्रकारों को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पत्रिका के माध्यम से विभिन्न राज्यों और देशों से पत्रकारिता,सामाजिक सरोकारों तथा संगठन की गतिविधियों से जुड़ी सामग्री प्रकाशित की जाएगी,जिससे वैश्विक स्तर पर पत्रकारों के बीच संवाद और सहयोग को नई मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड पत्रकारिता के क्षेत्र में वैचारिक नेतृत्व प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पत्रिका के रूप में स्थापित होगी और लोकतांत्रिक मूल्यों,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा पत्रकार हितों की आवाज को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक वानखड़े,वरिष्ठ समाजसेवी कचरू सारडा सहित देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रदेशाध्यक्ष,पदाधिकारी,वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रिका के विमोचन के साथ यह संदेश भी दिया गया कि मजबूत पत्रकारिता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। वॉइस ऑफ मीडिया वर्ल्ड इसी संकल्प के साथ पत्रकारों की आवाज,उनकी लेखनी और उनके सामाजिक दायित्वों को विश्व मंच तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...