संगठनात्मक मजबूती पर भाजपा का जोर-श्रीनगर मंडल की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर बनी रणनीति

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल की मासिक बैठक बुधवार को मंडल कार्यालय में उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर मंडल की मासिक बैठक बुधवार को मंडल कार्यालय में उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने,आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा एवं रणनीति तैयार की गई। बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप मंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों,जनसंपर्क अभियानों एवं बूथ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर की सक्रियता पर निर्भर करती है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा तथा जनसेवा के संकल्प को लेकर समाज के बीच निरंतर कार्य करे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों,संयोजकों एवं कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास,जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने,शक्ति केंद्रों को मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विधानसभा मतदाता सूची प्रभारी-1 संजय गुप्ता,मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल एवं शुभम प्रभाकर,मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती,विजयलक्ष्मी रतूड़ी,कुशाला नाथ,महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता नेगी,जगमोहन पुंडीर सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष,मतदाता सूची प्रभारी-2, शक्ति केंद्र संयोजक,शक्ति केंद्र प्रभारी,मंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन को अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...