स्वच्छ चौरास की ओर बड़ा कदम-विधायक विनोद कंडारी ने विधायक निधि से कूड़ा वाहन की दी सौगात

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने अपनी विधायक निधि

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने अपनी विधायक निधि से उपलब्ध कराए गए कूड़ा संग्रहण वाहन का विधिवत शुभारंभ किया। इस पहल से चौरस क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर आमजन को बेहतर जीवन-परिवेश उपलब्ध कराएं। कूड़ा वाहन के संचालन से क्षेत्र में कचरा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगी,जिससे स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने,सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने तथा कचरा पृथक्करण जैसी आदतों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना कोई भी स्वच्छता अभियान पूरी तरह सफल नहीं हो सकता। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी और जनहितकारी कदम बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सुविधा से चौरस क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कीर्तिनगर प्रमुख अचला खण्डेलवाल,ग्राम प्रधान मढ़ी धर्मेन्द्र भंडारी,प्रधान संगठन के अध्यक्ष वशुदेव भट्ट,ज्येष्ठ उप प्रमुख जगत नारायण रौत्री,मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत,क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन नौटियाल,कुलदीप चौहान,मनीष दागवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विधायक विनोद कंडारी ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छ,सुंदर एवं विकसित चौरस क्षेत्र के निर्माण के लिए सभी से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...