4 अगस्त अंतिम मौका-बोर्ड परीक्षार्थियों का डाटा अपडेट नहीं किया तो विद्यालय होंगे जिम्मेदार

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 की तैयारियों को समयबद्ध,पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के संस्थागत

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 की तैयारियों को समयबद्ध,पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेट की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त 2026 कर दी है। परिषद ने इसे अंतिम अवसर बताते हुए स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल द्वारा प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक विद्यालय अपने सभी संस्थागत विद्यार्थियों का विवरण निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करे। जिन विद्यालयों ने अभी तक यह कार्य पूरा नहीं किया है,उन्हें तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव ने बताया कि परिषद ने 15 जुलाई से 31 जुलाई तक डाटा अपडेट के लिए पोर्टल संचालित किया था,लेकिन अनेक विद्यालयों द्वारा समय पर कार्य पूरा नहीं किया जा सका। विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिषद ने अंतिम अवसर के रूप में 4 अगस्त तक तिथि का विस्तार किया है,ताकि कोई भी छात्र बोर्ड परीक्षा से वंचित न रहे और भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 अगस्त के बाद डाटा अपडेट की तिथि किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके बाद यदि किसी विद्यार्थी के विवरण में त्रुटि,विसंगति या अपूर्ण जानकारी पाई जाती है,तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की होगी। परिषद ने यह भी अवगत कराया कि विद्यालयों को नामावली तैयार करने का विकल्प भी 4 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की आगामी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए परिषद ने बताया कि कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत विद्यार्थियों के नवीन पंजीकरण एवं स्थानांतरण के लिए पोर्टल 11 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा,जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के नवीन पंजीकरण हेतु पोर्टल 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा।
परिषद ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपदों में विद्यालयों की नियमित निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विद्यार्थियों का डाटा त्रुटिरहित एवं पूर्ण रूप से पोर्टल पर दर्ज हो जाए,जिससे बोर्ड परीक्षा की पूरी प्रक्रिया सुचारु,पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों का डाटा समय पर और त्रुटिरहित अपलोड होना अत्यंत आवश्यक है। सभी विद्यालय निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत डाटा अपडेट करें,ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा से संबंधित असुविधा का सामना न करना पड़े। राज्य सरकार पारदर्शी,समयबद्ध और छात्रहितैषी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों,शिक्षकों एवं शिक्षा अधिकारियों से अपील की कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय से पूरा करें,ताकि परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...