देवप्रयाग को पेयजल परियोजना की बड़ी सौगात-हिंडोलाखाल योजना के लिए 9.73 करोड़ की मंजूरी

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत विद्युत-यांत्रिक कार्यों

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हिंडोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत विद्युत-यांत्रिक कार्यों के लिए 9 करोड़ 72 लाख 94 हजार रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा भविष्य में हिंडोलाखाल सहित आसपास के अनेक गांवों के हजारों लोगों को बेहतर एवं नियमित पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों तक आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा पहुंचाना है। विधायक विनोद कंडारी ने विश्वास व्यक्त किया कि योजना के पूर्ण होने के बाद हिंडोलाखाल एवं आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट काफी हद तक दूर होगा और हजारों लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा के समग्र विकास के लिए पेयजल,सड़क,स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भी इस महत्वपूर्ण स्वीकृति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधायक विनोद कंडारी का आभार व्यक्त किया। ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत,जिला मंत्री प्रमोद चंद,पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी चंद,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंकी लींगवाल,सरोज थपलियाल,मंडल महामंत्री संतोषी बिष्ट तथा पूर्व प्रधान उन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,जिससे आम जनता को व्यापक राहत मिलेगी।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...