विश्व स्तनपान सप्ताह-थलीसैंण में माताओं को स्तनपान और शिशु स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना थलीसैंण में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान के महत्व के साथ ही स्वयं के

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना थलीसैंण में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान के महत्व के साथ ही स्वयं के स्वास्थ्य,पोषण तथा शिशुओं की उचित देखभाल के संबंध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य और समुचित विकास के लिए स्तनपान अत्यंत महत्वपूर्ण है। माताओं को शिशु के जन्म के बाद स्तनपान की शुरुआत,नियमित स्तनपान तथा बच्चे की उम्र के अनुसार पोषण संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही माताओं को अपने खान-पान,स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि मां का स्वास्थ्य सीधे तौर पर शिशु के स्वास्थ्य और विकास से जुड़ा होता है। इसलिए गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद तक संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से माताओं से स्तनपान एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी को अपने परिवार और आसपास की अन्य महिलाओं तक पहुंचाने का भी आह्वान किया गया।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...