पुरानी पेंशन और 12 सूत्रीय मांगों पर गरजे कार्मिक-25 सितंबर को पौड़ी में होगा मिनिस्टीरियल महासंग्राम

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली,गोल्डन कार्ड की समस्याओं के निराकरण,कनिष्ठ सहायकों के ग्रेड पे-लेवल सहित विभिन्न सेवा संबंधी मांगों को लेकर उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आंदोलन

📘 इन्हें भी पढ़ें

हिमालय टाइम्स गबर सिंह भण्डारी

श्रीनगर गढ़वाल। पुरानी पेंशन बहाली,गोल्डन कार्ड की समस्याओं के निराकरण,कनिष्ठ सहायकों के ग्रेड पे-लेवल सहित विभिन्न सेवा संबंधी मांगों को लेकर उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आंदोलन को लेकर श्रीनगर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में फेडरेशन के जनपद अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल की अध्यक्षता में श्रीनगर में विभिन्न विभागों के मिनिस्टीरियल कार्मिकों एवं पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 25 सितंबर को जिला मुख्यालय पौड़ी में प्रस्तावित महा रैली,धरना-प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित कार्मिकों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की तथा विभागवार तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रीनगर क्षेत्र के विभिन्न विभागों एवं घटक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्मिक 25 सितंबर को पौड़ी मुख्यालय पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। फेडरेशन की 12 सूत्रीय मांगों में पुरानी पेंशन बहाली,गोल्डन कार्ड में आ रही समस्याओं का समाधान,मिनिस्टीरियल पदों का पुनर्गठन,पदोन्नति के अवसरों में सुधार,सेवा नियमावली से जुड़े विषयों का समाधान तथा स्थानांतरण व्यवस्था में आ रही कठिनाइयों का निराकरण प्रमुख रूप से शामिल हैं। संगठन की ओर से इन मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। बैठक में जनपद अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने कहा कि 25 सितंबर को जिला मुख्यालय पौड़ी में होने वाले कार्यक्रम में जनपद के सभी घटक संगठनों एवं उनके सदस्यों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्मिकों से जुड़े विभिन्न विषय लंबे समय से संगठन के माध्यम से शासन के समक्ष रखे जा रहे हैं। संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रम कर रहा है। उन्होंने सभी घटक संगठनों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। श्रीनगर इकाई के संयोजक सौरभ नौटियाल ने कहा कि कार्मिक आंदोलन करना नहीं चाहते,लेकिन पुरानी पेंशन,गोल्डन कार्ड सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार सामने आ रही समस्याओं के समाधान की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को श्रीनगर क्षेत्र के विभिन्न विभागों से कार्मिक एकजुट होकर पौड़ी मुख्यालय पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रखा जा रहा है और कार्मिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया है। हरिकृष्ण जोशी ने कहा कि 25 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर श्रीनगर क्षेत्र के कार्मिकों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के कर्मचारी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगे और संगठन की 12 सूत्रीय मांगों को मजबूती से शासन के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में फेडरेशन की ओर से रखी गई निम्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई-कनिष्ठ सहायक का ग्रेड पे-लेवल-5 (2800) अनुमन्य करते हुए संबंधित पदों का पुनर्गठन एवं अतिरिक्त पदों का सृजन किया जाए। जिन विभागों में पदोन्नति नहीं हो रही है,वहां पदोन्नत एसीपी की व्यवस्था लागू की जाए। पदोन्नति में फोरगो नियमावली में एक बार छूट प्रदान की जाए। जिन विभागों में मिनिस्टीरियल पदों का पुनर्गठन नहीं हुआ है,वहां शीघ्र पुनर्गठन कराया जाए। कार्मिक हित में पुरानी पेंशन बहाली के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाए। गोल्डन कार्ड में आ रही असुविधाओं एवं विसंगतियों का तत्काल समाधान किया जाए। स्थानांतरण अधिनियम में आ रही कठिनाइयों के निराकरण के लिए शीघ्र बैठक आयोजित की जाए। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (समूह ख) के कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्धारण का संशोधित शासनादेश जारी किया जाए। मिनिस्टीरियल कार्मिकों की कॉमन सेवा नियमावली प्रख्यापित की जाए। समूह ग के कार्मिकों को उनके गृह तहसील में भी तैनात किए जाने का शासनादेश जारी किया जाए। पदोन्नति में संक्रमण काल को समाप्त किया जाए। मिनिस्टीरियल संवर्ग के सृजित पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती न की जाए तथा इसके लिए स्पष्ट एसओपी बनाई जाए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसके सदस्यों की एकजुटता में होती है। 25 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में श्रीनगर क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्मिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभागवार संपर्क और तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक के अंत में उपस्थित कार्मिकों ने 25 सितंबर को पौड़ी मुख्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने तथा 12 सूत्रीय मांगों को संगठन के माध्यम से लोकतांत्रिक तरीके से शासन के समक्ष रखने का संकल्प लिया। बैठक में सौरभ नौटियाल,कमल सिंह राणा,राकेश बिष्ट,सुरेंद्र सिंह डबोला,नीलकंठ नौटियाल,अनिल राणा,राहुल सिंह,गौरी नैथानी,जगमोहन सिंह रावत,मनोज गुप्ता,संगीता नेगी,रोहित नेगी,अमित सेमवाल,अनुज,हिना,सुनील कुमार,गिरीश प्रसाद डोभाल,गंगा शरण,हरिकृष्ण जोशी,एकता रावत नेगी,अरविंद सिंह,मनीष कुसाण,राजनाथ सिंह,धनेश्वर प्रसाद,मनोज भंडारी व्यक्तिगत सहायक संघ,अमित रावत सहित श्रीनगर क्षेत्र के विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।

नवीनतम समाचार – Dainik Himalya Times

नवीनतम समाचार

Loading...